राजस्थान के जर्जर स्कूलों का सच दिखाने पहुंचे रिपोर्टर के कैमरे पर मारा हाथ, स्टाफ ने की कवरेज रोकने की कोशिश?

Rajasthan School New Rules Controversy: राजस्थान के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और बदहाली की खबरें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है. राज्य के 64,000 स्कूलों में बिना प्रिंसिपल की अनुमति के वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और मीडिया एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है. विपक्ष और मीडिया ने इसे स्कूलों का सच छिपाने की कोशिश करार दिया है.

ADVERTISEMENT

जर्जर स्कूल का सच दिखाने पहुंचे पत्रकार को प्रिंसिपल ने रिपोर्टिंग से रोका
जर्जर स्कूल का सच दिखाने पहुंचे पत्रकार को स्टाफ ने रिपोर्टिंग से रोका
Google CTA

Rajasthan Education Department Order Controversy: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाली, टपकती छतों और जर्जर इमारतों की तस्वीरें लगातार सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और विवादास्पद आदेश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए फरमान के तहत अब राज्य के सभी 64,000 सरकारी स्कूलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति, मीडियाकर्मी या रिपोर्टर के बिना प्रिंसिपल (संस्था प्रधान) की पूर्व अनुमति के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.