करणी सेना की 2 शर्तों पर राजी हुई राजस्थान सरकार, देवराज सिंह के परिवार को मिलेंगे 21 लाख और नौकरी!
Rajasthan News: राजस्थान सरकार और राजपूत करणी सेना के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और महिपाल मकराना की बैठक के बाद सरकार ने देवराज सिंह के परिवार के लिए 21 लाख रुपये और नौकरी की मांग मान ली है. हालांकि, पुलिस पर कार्रवाई को लेकर अभी पेंच फंसा है.
ADVERTISEMENT

करणी सेना की 2 शर्तों पर राजी हुई राजस्थान सरकार
Rajasthan Karni Sena protest: राजस्थान की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार और राजपूत करणी सेना के बीच चल रहा गतिरोध अब कुछ कम होता दिख रहा है. लंबी बातचीत के बाद सरकार ने करणी सेना की तीन प्रमुख मांगों में से दो को मान लिया है. हालांकि, तीसरी मांग पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. आइए जानते हैं कि सरकार और करणी सेना के बीच क्या सहमति बनी है और इस आंदोलन का भविष्य क्या होगा.
