भजनलाल सरकार के कैलेंडर से पीछे चल रही हैं 51,000 से अधिक नौकरियां, जॉइनिंग को तरस रहे राजस्थान के युवा बने डिलीवरी बॉय
राजस्थान में सरकार ने 1 लाख नौकरियों का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर युवाओं को बड़ी उम्मीदें दी थीं, लेकिन धरातल पर सच्चाई बेहद परेशान करने वाली है. राज्य में परीक्षा पास करने के दो-दो साल बाद भी युवा जॉइनिंग और नतीजों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं.
ADVERTISEMENT

rajasthan
राजस्थान में सरकार ने 1 लाख नौकरियों का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर युवाओं को बड़ी उम्मीदें दी थीं, लेकिन धरातल पर सच्चाई बेहद परेशान करने वाली है. राज्य में परीक्षा पास करने के साल भर बाद भी युवा जॉइनिंग और नतीजों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. हालत यह है कि एलएलबी और गणित में बीएससी जैसी उच्च शिक्षा हासिल कर चुके युवा चपरासी की नौकरी के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं कई चयनित अभ्यर्थी धूप में अपनी नियुक्ति की गुहार लगा रहे हैं. वादों और दावों के बीच राजस्थान का युवा आज भी 'वैकेंसी से लेकर जॉइनिंग' तक की लंबी लड़ाई लड़ने को मजबूर है.