राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल हालत गंभीर

हनुमानगढ़ के रावतसर इलाके में मेगा हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

Hanumangarh Bus Truck Accident
Hanumangarh Bus Truck Accident
google news

Hanumangarh Bus Truck Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां के रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेगा हाईवे पर बरमसर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.