राजस्थान: गर्भवती महिलाओं की मौत पर सवाल पूछा तो हंस पड़े स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, बोले- 'बाकी सब ब्रेक के बाद'

Rajasthan Pregnant Women Death Cases: राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पिछले दो महीनों में 18 गर्भवती महिलाओं की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. कोटा, बीकानेर और भीलवाड़ा से आ रही दिल दहला देने वाली खबरों के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां वे मौतों के सवाल पर हंसते और भागते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का शर्मनाक बयान
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का शर्मनाक बयान
Google CTA

Rajasthan Health Minister Gajendra Singh Khimsar Controversy: राजस्थान के अलग अलग सरकारी अस्पतालों में पिछले दो महीनों के अंदर 18 गर्भवती महिलाओं की असमय मौत हो चुकी है. इस बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर जब सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल पूछे गए तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन दिखाई दिया. वे पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करने के बजाय ठहाके लगाते हुए खड़े हो गए और हंसते हुए कैमरे के सामने कह दिया "बाकी सब ब्रेक के बाद".