Rajasthan Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! राजस्थान में इस दिन पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ रही है. बाड़मेर में तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 7 डिग्री ज़्यादा है. 13 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा. 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र जयपुर. मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता और राजस्थान में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है, जिससे मौसम विभाग को उष्ण लहर (हीटवेव) बुलेटिन जारी करना पड़ा है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का उच्च तापमान है.