भाई की शादी के लिए बहन की जिंदगी का सौदा? राजस्थान की 'आटा-साटा' कुप्रथा पर अदालत का बड़ा फैसला
राजस्थान की 'आटा-साटा' प्रथा (लड़की के बदले लड़की की शादी) पर राजस्थान हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि इस प्रथा के नाम पर लड़कियों से सौदेबाजी की जाती है और उन पर पारिवारिक दबाव बनाकर बंधक जैसा रखा जाता है. बेटियों को वस्तु की तरह इस्तेमाल करना बंद होना चाहिए.
ADVERTISEMENT

aata saata pratha
राजस्थान के कई इलाकों में सदियों से चली आ रही 'आटा-साटा' प्रथा (लड़की के बदले लड़की की शादी) को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने इस कुप्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा कि यह शादियों के नाम पर शुद्ध रूप से सौदेबाजी और पारिवारिक दबाव है, जिसमें लड़कियों की सहमति को पूरी तरह दबा दिया जाता है.