राजस्थान हाईवे पर 20-25 लोगों के खाना खाने का वीडियो वायरल, अब सामने आई पूरी सच्चाई
राजस्थान के एनएच 27 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें 20-25 लोग खाना खाते दिखे. दावा था कि परिवार ने हाईवे ब्लॉक किया. वीडियो बनाने वाले शिव प्रकाश ने बताया कि परिवार पार्किंग और रेस्ट एरिया में करीब 15 मिनट रुका था. NHAI ने भी इसे पार्किंग एरिया बताया.
ADVERTISEMENT

rajasthan
राजस्थान के हाईवे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में करीब 20 से 25 लोग एक साथ बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लोगों ने हाईवे को रोककर बीच सड़क पर खाना खाया. मामला वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.
