रातों-रात बदली राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी, टीना डाबी और उनकी छोटी बहन रिया डाबी का ट्रांसफर, 26 जिलों के कलेक्टर बदले

राजस्थान सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय में नई नियुक्तियां हुई हैं और 25 से अधिक जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. टीना डाबी टोंक कलेक्टर बनीं, जबकि रिया डाबी को CMO में ओएसडी नियुक्त किया गया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan IAS transfer
Rajasthan IAS transfer
google news

राजस्थान सरकार ने मंगलवार की बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से लेकर कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. राज्य की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी का नाम भी इस ट्रांसफर सूची में शामिल है.