प्रेम, अवैध संबंध और फिर हत्या... जालौर के राजेन्द्र मीणा ब्लाइंड मर्डर केस की कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

राजस्थान के जालौर में आहोर थाना पुलिस ने केवल 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है. इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं बल्कि अवैध प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है जहां पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया.

ADVERTISEMENT

राजेन्द्र मीणा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा (सांकेतिक तस्वीर)
राजेन्द्र मीणा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Jalore Murder Case: राजस्थान के जालौर जिले में एक पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है. मामला आहोर थाना इलाके का है. मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. इस दौरान जांच में पत्नी का अवैध प्रेम प्रसंग था सामने निकल कर आया है. अब मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को दबोचा लिया है. दोनों पर आरोप है कि इन्होंने शादी के रास्ते में बाधा बन रहे पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की एक सोची समझी साजिश रची थी और फिर हत्या कर शव को मडला क्षेत्र की सरहद में फेंक दिया.