25 लाख में खरीदा था री-एग्जाम का पेपर! राजस्थान JEN भर्ती परीक्षा मामले में SOG का बड़ा एक्शन, सहायक अभियंता गिरफ्तार

SOG ने 2020 की JEN भर्ती (री-एग्जाम) का पेपर 25 लाख रुपये में खरीदकर पास होने वाले सहायक अभियंता अतुल मीणा को 5 साल बाद गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

 JEN Paper Leak
JEN Paper Leak
Google CTA

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में SOG ने JEN (जूनियर इंजीनियर) भर्ती परीक्षा 2020 मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जल संसाधन विभाग में तैनात सहायक अभियंता (Assistant Engineer) अतुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है.