राजस्थान: खैरथल-तिजारा में T20 वर्ल्ड कप के जश्न के बीच घुस गया भारत-पाकिस्तान का एंगल, चल गई गोली!
Rajasthan cricket celebration clash: खैरथल-तिजारा जिले के बाधोड़ा घुमकड़ गांव में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि जश्न के दौरान विवाद बढ़ा और दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

T20 वर्ल्ड में भारत की जीत का जश्न मनाना परिवार को पड़ा भारी(तस्वीर- स्क्रीनग्रैब)
8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने अपनी शानदार जीत दर्ज की और लोगों ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया. लेकिन राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक परिवार को यह जश्न मनाना भारी पड़ गया. यहां सिख समुदाय के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि जश्न मनाने की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन पर पत्थर फेंके और साथ ही पाकिस्तान के गुणगान करने की बात कही. सिख परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस दौरान गोली भी चलाई जिससे की उनके परिजन घायल हो गए है और एक युवती की हालात गंभीर है. फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है.