Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election Live: आज 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग, पढ़ें ताजा अपडेट
राजस्थान के 301 शहरी निकायों में मेयर और अध्यक्षों के चयन के बाद आज उप-प्रमुखों (डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष) की कुर्सी के लिए वोटिंग जारी है. 7 में से 6 बड़े नगर निगमों पर कब्जा जमाने वाली भाजपा और कांग्रेस के बीच इस सेकेंड-इन-कमांड पद को लेकर कड़ा सियासी मुकाबला देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election Live: राजस्थान के शहरी स्थानीय निकायों में मेयर और चेयरमैन चुनने के बाद अब असली रोमांच उप-प्रमुखों (डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष) की कुर्सी को लेकर देखने को मिल रहा है . 21 सितंबर को आए नतीजों ने राज्य का सियासी मूड साफ कर दिया था . 7 बड़े नगर निगमों में से 6- अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम फहराया, जबकि बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने बाजी मारी . इस सियासी हलचल के बीच आज, 22 सितंबर को प्रदेश के 301 निकायों में सेकेंड-इन-कमांड चुनने के लिए वोटिंग हो रही है .
- 12:38 PM • 22 Sep 2026
6 नगर निगमों में मेयर चुनने के बाद अब 'डिप्टी मेयर' की कुर्सी पर BJP की नजर
सोमवार को घोषित नतीजों में अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगमों में मेयर का पद अपने नाम करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी बेहद उत्साहित है. मेयर पद की बड़ी सफलता के बाद भाजपा अब इन सभी 6 प्रमुख निगमों में 'डिप्टी मेयर' (उप-महापौर) की कुर्सी पर भी अपना ही पार्षद बैठाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पार्टी नेतृत्व और रणनीति कारों को भरोसा है कि बहुमत और निर्दलीयों के साथ से इन सभी निकायों में भी सेकेंड-इन-कमांड का ताज भाजपा प्रत्याशी के सिर ही सजेगा.
