कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें बीजेपी ने राजस्थान निकाय चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी? जानें पूरा उनका राजनीतिक सफर

Harish Dwivedi News: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है. 17 अगस्त को चुनावी कार्यक्रम जारी होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. उनके साथ चंद्रशेखर बावनकुले, गजेंद्र सिंह पटेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए BJP ने हरीश द्विवेदी को बनाया चुनाव प्रभारी.
राजस्थान निकाय चुनाव के लिए BJP ने हरीश द्विवेदी को बनाया चुनाव प्रभारी.
Google CTA

Rajasthan Local Body Election BJP Incharge Harish Dwivedi: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. राज्य में चुनावी कार्यक्रम के औपचारिक ऐलान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी टीम मैदान में उतार दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद बीजेपी ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान निकाय चुनाव का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को सह-प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.