2 महीने में 19 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, बीकानेर में प्रसव के बाद किडनी फेल होने से एक और महिला की सांसे थमी

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीकानेर के PBM अस्पताल में किडनी फेल होने से एक और प्रसूता की जान चली गई, जिससे मई से अब तक कुल मौतें 19 हो गई हैं.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
Google CTA

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों से एक बेहद डराने वाली और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. राज्य में सिजेरियन डिलीवरी (C-Section) के बाद महिलाओं की किडनी फेल होने और मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल का है, जहां डिलीवरी के बाद आईसीयू में भर्ती एक और प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस नई मौत के बाद राजस्थान में बीते दो महीनों (मई से अब तक) में प्रसव के बाद जान गंवाने वाली महिलाओं का आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.