Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी
Rajasthan weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 3-4 दिन तक ऐसी ही गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

राजस्थान मौसम.
गर्मी से बेहाल राजस्थानवासियों को अब मानसून का बेशब्री से इंतजार है. इसी बीच 15 जून यानी सोमवार को मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर जिले में कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.