Rajasthan: 'मीडिया का दुरुपयोग किया..माहौल बनाया', जीत के बाद बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का बड़ा आरोप
Rajasthan: बाड़मेर के नवनिर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पत्रकारों को लेकर बड़ा बयान दिया है. वह शुक्रवार को बाड़मेर के भियांड गांव पहुंचे थे. इस दौरान स्वागत सभा के दौरान उन्होंने मीडिया को लेकर बयान दिया.
ADVERTISEMENT

Ummeda Ram Beniwal
Rajasthan: लोकसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं. देश में एनडीए की सरकार बन चुकी है. वहीं लोकसभा चुनावों में राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट की काफी चर्चा रही. यह सीट देश की टॉप हॉट सीटों में एक बन गई थी. क्योंकि यहां से निदर्लीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव लड़ा. तमाम एग्जिट पोल्स और सर्वे रिपोर्ट में यहां से भाटी की मजबूत दावेदारी बताई गई. लेकिन नतीजे इसके विपरीत आए. यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने जीत दर्ज की.