'यहां सकारात्मक कम...नकारात्मक लोग ज्यादा', पानी और डेंगू के सवाल पर लाल हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पत्रकार को दे डाली खुली चुनौती!
राजस्थान के पाली में पानी और डेंगू से मौतों के सवाल पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने पत्रकार को खुली चुनौती देते हुए मृतक का नाम-गांव मांगा और मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाया. इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ADVERTISEMENT

rajasthan
राजस्थान के पाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक पत्रकार के सवाल पर बुरी तरह भड़क गए. बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया से होने वाली मौतों और पानी की किल्लत को लेकर जब पत्रकार ने सवाल पूछा, तो मंत्री जी ने अपना आपा खो दिया. उन्होंने गुस्से में पत्रकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर तुम्हारे पास आंकड़े हैं, तो नाम-गांव बताओ, मैं अभी अपना दौरा रद्द करके तुम्हारे साथ चलने को तैयार हूं. इस बहसबाजी के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ.