Rajasthan: इस्तीफे के सवाल पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रही चर्चा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

लोकसभा चुनाव परिणाम (loksabha election result 2024) के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (kirodilal meena) के इस्तीफे की मांग कर रही है. किरोड़ीलाल मीणा शनिवार को माउंट आबू के दौरे पर थे. जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुंह पर अंगुली रख ली और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा चुनावों के बाद बीजेपी (BJP) प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल नहीं हुए.