पटवारी का करना था ट्रांसफर, लिस्ट में छाप दिया विधायक का नाम, राजस्थान में एक टाइपिंग मिस्टेक से मचा बवाल
Rajasthan Transfer List Vivad: राजस्थान की ट्रांसफर लिस्ट में ऐसी चूक सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पटवारी का तबादला होना था, लेकिन आदेश में विधायक का नाम छप गया. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और अब विपक्ष भी सरकार पर सवाल उठा रहा है.
ADVERTISEMENT

सरकारी आदेश की गलती ने उड़ाए सबके होश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Rajasthan Transfer List Controversy: राजस्थान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सरकारी महकमे की एक बड़ी लापरवाही के कारण राज्य की नई तबादला सूची में एक बहाल सरकारी कर्मचारी की जगह सीधे विधानसभा सदस्य (विधायक) का ही ट्रांसफर कर दिया गया. यह हैरान कर देने वाली घटना राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग का है. यहां हाल ही में कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी. इसी लिस्ट में कर्मचारी की जगह विधायक का नाम लिखा हुआ था.
