राजस्थान में 'दरी-फर्श सप्लाई' के नाम पर कमीशनखोरी! स्टिंग ऑपरेशन में फंसे BJP, कांग्रेस और निर्दलीय विधायक, एक्शन शुरू!
MLA Fund Scam Rajasthan: राजस्थान में विधायक निधि को लेकर बड़ा कथित भ्रष्टाचार सामने आया है. एक स्टिंग रिपोर्ट में तीन विधायकों पर विकास कार्यों की सिफारिश के बदले कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं.
ADVERTISEMENT

MLA Fund Scam Rajasthan
MLA Fund Scam Rajasthan: राजस्थान में विधायक फंड (MLALADS) को लेकर कथित भ्रष्टाचार का बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जहां विकास कार्यों की सिफारिश करने के बदले में तीन विधायकों पर खुले तौर पर कमीशन मांगने का आरोप लगा है. यह मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है.