live blog active
लाइव

Rajasthan Mayor Election Result 2026 Live: नगर निगमों में मेयर चुनने के लिए मतदान शुरू, अलवर, उदयपुर समेत 5 निकायों में आज होगा फैसला

राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर चुनाव के लिए मतदान जारी. भीलवाड़ा, भरतपुर में BJP के निर्विरोध मेयर चुने गए. अब उदयपुर, पाली, बीकानेर और अलवर और अजमेर के मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू. जयपुर, कोटा और जोधपुर के मेयर का चुनाव 25 सितंबर को होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान नगर निगम मेयर चुनाव रिजल्ट.
Google CTA

मेयर चुनाव 2026 लाइव अपडेट: राजस्थान में वार्ड पार्षदों के चयन के बाद अब शहर के 'प्रथम नागरिक' यानी मेयर चुनने की बारी है. प्रदेश की 10 नगर निगम सीटों में से 5 प्रमुख नगर निगमों में आज महापौर पद के लिए नवनिर्वाचित पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, पाली, अलवर जैसे बड़े शहरों में मेयर की कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही आज ही चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.

  • 10:49 AM • 21 Sep 2026

    Pali Nagar Nigam Mayor Election Result 2026: पाली में निर्दलीय करेंगे खेल

    पाली: कांग्रेस 29, भाजपा 21, निर्दलीय 15.33 है बहुमत का आंकड़ा. कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 12 सीट दूर. पाली में भी निर्दलीय पार्षदों पर नजर. 

  • 10:48 AM • 21 Sep 2026

    Alwar nagar Nigam Mayor Election Result 2026: अलवर नगर निगम में निर्दलीय बनाएंगे शहर सरकार !

    अलवर: भाजपा 28, कांग्रेस 23, निर्दलीय 13, BSP 1. 33 है बहुमत का आंकड़ा. भाजपा बहुमत से 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर. अलवर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम. भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस के कमलेश शर्मा आमने-सामने. 

  • 10:47 AM • 21 Sep 2026

    Udaipur nagar Nigam Mayor Election Result 2026: उदयपुर नगर निगम में क्या है स्थिति

    उदयपुर: भाजपा 53, कांग्रेस 23, निर्दलीय 3, CPM 1. 41 के बहुमत आंकड़े से भाजपा काफी आगे. उदयपुर में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत. 

  • 10:45 AM • 21 Sep 2026

    Bikaner nagar nigam Mayor Election Result 2026: बीकानेर नगर निगम में क्या है गणित ?

    बीकानेर: कांग्रेस 42, भाजपा 27, निर्दलीय 10, RLP 1.  41 के बहुमत आंकड़े से कांग्रेस एक सीट आगे. कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला. 

  • 10:44 AM • 21 Sep 2026

    Ajmer nagar nigam Mayor Election Result 2026: अजमेर नगर निगम में क्या है संख्या बल की गणित ?

    अजमेर:  कांग्रेस 37, भाजपा 32, निर्दलीय 11. 41 है बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस बहुमत से 4 दूर. भाजपा को बहुमत के लिए 9 पार्षदों की जरूरत. अजमेर में निर्दलीयों के रुख पर टिकी नजर. कांग्रेस की किरण गर्हवाल और भाजपा की अनामिका शर्मा आमने-सामने. 

  • 10:42 AM • 21 Sep 2026

    Rajasthan Mayor Election Result 2026: 5 नगर निगम की सीटों पर हो रहे मेयर चुनाव में क्या है गणित ?

    राजस्थान के 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज शुरू हो गई है. पार्षद शहरों की नई सरकार के मुखिया को चुनेंगे. सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. वोटिंग दोपहर 2 बजे तक होगी. इसके बाद मतगणना होगी. 5 नगर निगमों में आज मेयर चुन लिए जाएंगे. दो सीट भीलवाड़ा और भरतपुर में बीजेपी के निर्विरोध मेयर चुने जा चुके हैं. जयपुर, कोटा और जोधपुर में आज मतदान नहीं हो रहा है. आज केवल उदयपुर, अलवर, पाली, अजमेर और बीकानेर में मेयर का चुनाव हो रहा है.