Rajasthan Nagar Palika Chairman Election Live: राजस्थान में आज चुने जाएंगे 251 पालिकाओं में चेयरमैन, जानिए किस कस्बे में किसकी बनेगी बोर्ड!
Rajasthan Nagar Palika Election Live: राजस्थान के 273 नगरीय निकायों में आज मेयर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के लिए सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है, जिसके नतीजे दोपहर में वोटिंग खत्म होते ही घोषित कर दिए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Nagar Palika Result Live: राजस्थान में हाल ही में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत आज नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चयन के लिए गहमागहमी अपने चरम पर पहुंच गई है. प्रदेश की कुल 252 नगर पालिकाओं में से 32 स्थानों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है. जिनमें 30 पर BJP और दो पर कांग्रेस ने सफलता हासिल की है. शेष नगर पालिकाओं में आज सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो दोपहर दो बजे तक चलेगी और इसके तुरंत बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.
- 10:44 AM • 21 Sep 2026
Rajasthan Nagar Palika Chairman Election Live: जानिए उदयपुर की 5 नगरपालिकाओं में किसके सिर सजेगा ताज!
राजस्थान के उदयपुर जिले की 5 नगरपालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. भींडर में मीना देवी (भाजपा) और सुंदरलाल (कांग्रेस), वल्लभनगर में सोवनी (भाजपा) और रामी (कांग्रेस), मावली में राकेश कुमार मीणा (भाजपा) और पुष्पा कुमारी (कांग्रेस) तथा कानोड़ में शिवकुमार सोनी (भाजपा) और रोनक स्वर्णकार (कांग्रेस) के बीच सीधी चुनावी टक्कर है, वहीं फतहनगर-सनवाड़ में मुकाबला भाजपा की सीमा और निर्दलीय प्रत्याशी ममता के बीच आ फंसा है.
- 10:27 AM • 21 Sep 2026
धौलपुर की 4 पालिकाओं में चेयरमैन के लिए मतदान शुरू, जानें कहां बन रहा किसका माहौल!
धौलपुर जिले की 4 नगर पालिकाओं- राजाखेड़ा, सैपऊ, बाड़ी और मनियां में आज चेयरमैन पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि धौलपुर नगर परिषद, सरमथुरा और बसेड़ी में चुनाव निर्विरोध पूरा हो चुका है. राजाखेड़ा में अंजली बघेल (कांग्रेस) बनाम पूनम सोनी (भाजपा), सैपऊ में मुनेश कुशवाहा (कांग्रेस) बनाम पप्पू परमार (भाजपा), बाड़ी में रेनू सिंघल (कांग्रेस) बनाम मुकेश सिंघल (भाजपा) और मनियां में ब्रजेश कुमार (कांग्रेस) बनाम मोहिनी (भाजपा) के बीच सीधी टक्कर है, जहाँ बाड़ेबंदी और गोटियां फिट करने के बाद अब दोपहर 3 बजे नतीजे आते ही साफ हो जाएगा कि किसके सिर चेयरमैन का ताज सजेगा.
- 10:11 AM • 21 Sep 2026
कोटा ग्रामीण का संग्राम: 4 पालिकाओं में वोटिंग जारी, कहीं BJP तो कहीं निर्दलीय भारी!
कोटा ग्रामीण की चार नगरपालिकाओं- सुल्तानपुर, इटावा, सांगोद और रामगंजमंडी में अध्यक्ष पद के चयन के लिए आज कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान की प्रक्रिया जारी है. चुनावों के समीकरण देखें तो रामगंजमंडी में भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, वहीं इटावा नगर पालिका में निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका निभाते हुए 'किंगमेकर' साबित होने वाले हैं.
- 10:09 AM • 21 Sep 2026
निकाय चुनाव का पूरा गणित समझिए
राजस्थान के कुल 309 निकायों (10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिका) के चुनाव में आज 273 निकायों में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. इससे पहले राज्य की 32 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जिनमें 30 निकायों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका सहित 4 निकायों में मतदान 25 सितंबर को कराया जाएग. इस पूरे चुनाव में कुल 2,273 निर्दलीय पार्षद जीतकर सामने आए हैं, जो दर्जनों हंग बोर्ड वाली निकायों में अध्यक्ष चुनने के लिए किंगमेकर की अहम भूमिका निभा रहे हैं.
