राजस्थान नगर परिषद चुनाव रिजल्ट्स 2026 लाइव: शहरी राजनीति के इस सबसे बड़े रण में तय होगी पार्षदों और सभापति की किस्मत!
Rajasthan Nagar Parishad Election Results 2026 Live: राजस्थान की 47 नगर परिषदों के चुनाव नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू होगी. जानिए किस नगर परिषद में बीजेपी, कांग्रेस या निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिल रही है और सभापति की कुर्सी किसके खाते में जाएगी. पढ़ें राजस्थान नगर परिषद चुनाव परिणाम 2026 के पल-पल के लाइव अपडेट्स.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के शहरी इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, क्योंकि राज्यभर की विभिन्न नगर परिषदों के चुनाव परिणामों का फैसला आज हो रहा है. जिला मुख्यालयों और बड़े कस्बों की सियासत की धुरी माने जाने वाली इन नगर परिषदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह ठीक 8 बजे से शुरू होगी. वोटों की गिनती होने के बाद ही शुरुआती रुझान भी सामने आएंगे और फिर पता चलेगा कि स्थानीय निकायों की इन सीटों पर जनता ने किसे सिरमौर बनाया है.
- 07:52 AM • 14 Sep 2026
Nagar Parishad Chunav Live Updates: जैसेलमेर में 1 वार्ड पर कांग्रेस की निर्विरोध जीत
Rajasthan Nagar Parishad Election 2026: जैसलमेर नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस की एक पार्षद श्रीमती लख्मो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं, जबकि बाकी 44 वार्डों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो रही है, और इसी तरह इसी जिले की पोकरण नगरपालिका के कुल 25 वार्डों के वोटों की गिनती भी अब शुरू होने जा रही है.
- 07:23 AM • 14 Sep 2026
Rajasthan Nagar Parishad Election 2026: इन नगर परिषद के आएंगे रिजल्ट
Nagar Parishad Chunav Live Updates: राजस्थान नगर परिषद चुनावों के पहले फेज में चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर और नागौर समेत कुल 27 नगर परिषदों में वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे फेज में किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर की शेष 20 नगर परिषदों के लिए मतदान संपन्न हुआ था. आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे तस्वीरें साफ होगी.
