Rajasthan New CM: किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा दावा- 17 विधायक मेरे आवास पर भी आकर मिले!

Rajasthan New CM: किरोड़ी मीणा ने कहा कि ये वो विधायक हैं जिनका हम प्रचार करके आए हैं. ये पार्टी के कार्यकर्ता रहे और अब विधायक बन गए हैं. हर नेता के पास जाने का क्रम है.

ADVERTISEMENT

क्या टाली जाएगी RAS मुख्य परीक्षा, कैबिनेट मंत्री बने किरोड़ीलाल मीणा ने दिया बड़ा संकेत
क्या टाली जाएगी RAS मुख्य परीक्षा, कैबिनेट मंत्री बने किरोड़ीलाल मीणा ने दिया बड़ा संकेत
Google CTA

Rajasthan New CM: राजस्थान में सीएम फेस को लेकर गहमा-गहमी काफी बढ़ गई है. एक तरफ सोमवार को पूर्व सीएम राजे (vasundhra raje) के आवास पर विधायकों के मिलने का सिलसिला जारी रहा वहीं इन मुलाकातों पर किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है. किरोड़ी मीणा ने न्यूज एजेंसी पीटाईआई से कहा कि मेरे घर भी अभी तक 17 विधायक जा चके हैं.

किरोड़ी मीणा ने कहा कि ये वो विधायक हैं जिनका हम प्रचार करके आए हैं. ये पार्टी के कार्यकर्ता रहे और अब विधायक बन गए हैं. हर नेता के पास जाने का क्रम है. पार्टी कार्यालय और दूसरे नेताओं के घर भी जा रहे हैं. वसुंधरा जी के घर भी जा रहे हैं. वो कोई लॉबिंग नहीं है. न ही बाड़ाबंदी है.

यहां ताकत दिखाने से नहीं चलेगा काम

इससे पहले एबीपी न्यूज से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यहां ताकत दिखाने से काम नहीं चलता है. सीएम बनने के लिए धैर्य रखना चाहिए. मोदी जब तक हैं तबतक विधायकों को डिटेन कर लेना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan CM: बड़ा अपडेट….एमपी में मोहन यादव बने सीएम, तो क्या राजस्थान में महिला चेहरे पर दांव?