25 नहीं... अब सीधे 38 लोकसभा सीटें! बदल जाएगा राजस्थान का सियासी नक्शा! किसे मिलेगा अधिक फायदा?

राजस्थान में आगामी परिसीमन के तहत लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 38 करने की तैयारी है, जिससे जयपुर-जोधपुर जैसे बड़े शहरों में सीटें दोगुनी हो जाएंगी. इस भौगोलिक और सियासी बदलाव से शेखावाटी, बीकानेर और पूर्वी राजस्थान का समीकरण बदलेगा, जो आगामी चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के लिए नई चुनौती बनेगा.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
google news

राजस्थान की राजनीति और भूगोल में जल्द ही एक ऐतिहासिक फेरबदल देखने को मिल सकता है. देश में होने वाले अगले परिसीमन (Delimitation) को लेकर जो शुरुआती आंकड़े आ रहे हैं, उनके मुताबिक राजस्थान में लोकसभा सीटों की संख्या 25 से बढ़कर सीधे 38 हो सकती है. इसका मतलब यह है कि मरुधरा से अब संसद में 13 नए सांसद चुनकर पहुंचेंगे.