भीलवाड़ा: ब्लैकमेलिंग के खौफनाक खेल ने ली विधवा की जान, 10 महीने पहले पति ने भी किया था सुसाइड, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी
भीलवाड़ा में एक विधवा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली, जबकि आरोपी की प्रताड़ना के कारण उसके पति ने भी 10 महीने पहले जान दे दी थी. परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

भीलवाड़ा
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां आसींद थाना क्षेत्र के सेमला का बाड़िया गांव में एक 30 वर्षीय विधवा महिला, ललिता देवी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, क्योंकि करीब 10 महीने पहले महिला के पति ने भी इसी तरह की धमकियों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी.