Rajasthan News: 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया', डिग्री लेते वक्त छात्रा ने डिप्टी सीएम के सामने ही जड़ दिया तंज; जानें क्या है पूरा मामला
जयपुर की हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण में हुई देरी और गोल्ड मेडलिस्ट के बाद कार्यक्रम समाप्त करने पर छात्रों ने भारी विरोध जताया. एक छात्रा ने उपमुख्यमंत्री के सामने मंच पर ही तंज कसते हुए इसे छात्रों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) के दीक्षांत समारोह में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक छात्रा ने मंच पर डिग्री लेते समय सूबे के उपमुख्यमंत्री (Dy CM) के सामने ही तीखा तंज कस दिया. छात्रा ने भरे मंच से कहा, "हमारी बेइज्जती करके हमें इज्जत देने के लिए आपका शुक्रिया." छात्रा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.