Rajasthan News: छोटू सिंह रावणा की धमकी वाले आरोप पर रविंद्र सिंह भाटी का पलटवार, बोले- 'बिना मतलब राजनीति करेंगे तो नुकसान होगा'
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने छोटू सिंह रावणा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बिना तथ्यों के राजनीतिक नैरेटिव बनाना गलत है. उन्होंने कैंसर पीड़ित बच्चे के वायरल वीडियो पर भी सफाई देते हुए लोगों से किसी का राजनीतिक मोहरा न बनने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

रविंद्र सिंह भाटी
राजस्थान की राजनीति में वायरल वीडियो और सोशल मीडिया बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में छोटू सिंह रावणा द्वारा लगाए गए कथित 'धमकी' भरे आरोपों पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को कोई भी नैरेटिव बनाने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए, वरना इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.