live blog active
लाइव

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 5,393 वार्डों में मुकाबला

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों में मतदान हो रहा है. 57,52,278 मतदाता 20,623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. दौसा और टोंक समेत कई जिलों में सुबह से मतदाताओं की कतारें और महिलाओं का उत्साह देखने को मिला.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live
Google CTA

Rajasthan Nikay Chunav Voting 2026 Live Updates: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. बुधवार 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. पहले चरण में प्रदेश के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में मतदान कराया जा रहा है.

  • 09:31 AM • 09 Sep 2026

    दूसरा चरण: 147 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार

    पहले चरण की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही शुक्रवार (11 सितंबर) को होने वाले दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम को थम जाएगा. दूसरे चरण में अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर और पाली नगर निगमों सहित 147 निकायों के 4,774 वार्डों में मतदान होगा, जिसमें 87.60 लाख से अधिक मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण वाले निकायों में 45 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. सभी चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी.

  • 09:30 AM • 09 Sep 2026

    जयपुर जिले की 18 निकायों में चुनावी माहौल

    जयपुर जिले में दो नगर परिषद (चौमूं और शाहपुरा) तथा 16 नगरपालिकाओं के कुल 540 वार्डों में 2,363 उम्मीदवार मैदान में हैं. शाहपुरा में 247, बस्सी में 164 और चाकसू में 136 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. 

  • 09:30 AM • 09 Sep 2026

    4 निगमों के 73 वार्डों में सीधी टक्कर

    पहले चरण में भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा और अलवर नगर निगमों के कुल 279 वार्डों में मतदान हो रहा है. इनमें से 73 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि 76 वार्डों में त्रिकोणीय और 130 वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है:

    भरतपुर (65 वार्ड): 23 में सीधी, 28 में त्रिकोणीय, 14 में बहुकोणीय मुकाबला.

    अलवर (65 वार्ड): 4 में सीधी, 9 में त्रिकोणीय, 52 में बहुकोणीय मुकाबला.

    बीकानेर (79 वार्ड): 9 में सीधी, 15 में त्रिकोणीय, 55 में बहुकोणीय मुकाबला.

    भीलवाड़ा (70 वार्ड): 37 में सीधी, 24 में त्रिकोणीय और 9 में बहुकोणीय मुकाबला.

  • 09:23 AM • 09 Sep 2026

    ​​​​​​​Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: 162 नगर निकायों में पहले चरण का मतदान शुरू

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत आज 39 जिलों में 162 निकायों में सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और बीकानेर नगर निगम समेत अन्य निकाय शामिल हैं. मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

  • 09:16 AM • 09 Sep 2026

    धौलपुर में वोटरों में दिखा बदलाव का उत्साह

    धौलपुर में निकाय चुनाव के पहले चरण में चार निकायों के लिए मतदान जारी है. मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है. कई वोटरों का कहना है कि इस बार वे ऐसे प्रतिनिधि को चुनेंगे, जो इलाके में विकास के काम कराए. धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों के अलावा राजाखेड़ा के 35, मनियां के 20 और सैंपऊ के 20 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं.धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र में 94,264 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं राजाखेड़ा में 24,763, मनियां में 10,488 और सैंपऊ में 8,897 मतदाता पंजीकृत हैं.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए धौलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. जिले में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक, 14 निरीक्षक और 16 उप निरीक्षक समेत कुल 1,155 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं. जिले के 48 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इन केंद्रों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.