अलवर: मंत्री संजय शर्मा ने 55 से ज्यादा वार्डों का किया दौरा, फिर बीजेपी की जीत को लेकर आखिर क्या कह गए?
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान अलवर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशियों के समर्थन में मंत्री संजय शर्मा ने धुआंधार प्रचार किया. उन्होंने मतदाताओं से 100% मतदान करने और केंद्र व राज्य की तरह निकाय में भी बीजेपी की 'कड़ी से कड़ी' जोड़ने की अपील की.
ADVERTISEMENT

अलवर निवासियों से मंत्री संजय शर्म ने की अपील.
Alwar Nagar Nigam Election: राजस्थान में निकाय चुनाव (नगर निगम चुनाव) के तहत मतदान प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अलवर नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने और उनके पक्ष में मतदान कराने के लिए राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा मैदान में उतरे हैं. 55 से अधिक वार्डों का दौरा करने के बाद संजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि आगामी 14 तारीख को जब परिणाम आएंगे, तो अलवर नगर निगम में दो-तिहाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा.
