राजस्थान नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे नतीजे
Rajasthan Municipal Election Schedule: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म हो गया है. चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. अब वोटिंग दो चरणों में होगी और लाखों मतदाता अपने वार्ड के पार्षद चुनेंगे. जानिए नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की हर अहम तारीख एक जगह.
ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखें जारी!
Rajasthan Nagar Nikay Chunav Date: राजस्थान में स्थानीय स्वशासन के सबसे बड़े चुनावी अभियान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया भी तय हो गई है. ऐसे में अब राज्य के लाखों मतदाता अपने-अपने शहरों की सरकार चुनने के लिए वोट करेंगे. ऐसे में जानिए कब शुरू होगी वोटिंग प्रक्रिया और कब आएंगे नतीजे.
