राजस्थान निकाय री-पोल के 9 सीटों के नतीजे घोषित, जानें BJP और कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें आईं

Rajasthan Nikay Chunav Re-Poll Result: राजस्थान निकाय चुनाव के तहत जयपुर, कोटा और जोधपुर की 9 सीटों पर हुए पुनर्मतदान के नतीजे जारी हो गए हैं. री-पोल में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी को 3 सीटें मिलीं. जयपुर के सभी 4 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव पुनर्मतदान के नतीजे घोषित
राजस्थान निकाय चुनाव पुनर्मतदान के नतीजे घोषित
Google CTA

Rajasthan Nikay Chunav Re-Poll Result: राजस्थान निकाय चुनाव के तहत जयपुर, कोटा और जोधपुर की 9 सीटों पर हुए पुनर्मतदान (री-पोल) के नतीजे सामने आ चुके हैं. 16 सितंबर को हुए मतदान के बाद घोषित नतीजों में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 सीटों पर परचम लहराया है. वहीं बीजेपी केवल 3 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. इन नतीजों में सबसे बड़ा झटका सत्ताधारी बीजेपी को राजधानी जयपुर में लगा है, जहां पुनर्मतदान वाले सभी 4 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने कब्जा जमा लिया है.