Rajasthan Nikay Election Result: खुद वोट डाला, परिवार के 10 वोट का दावा, फिर भी मिला 0 वोट; बीजेपी-आरएलपी प्रत्याशियों के साथ हुआ गजब
Rajasthan Zero Vote Candidate Name: राजस्थान के 309 निकायों के नतीजों में बीजेपी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी हो, लेकिन सिंडरी नगर पालिका और गंगापुर सिटी में अजीबोगरीब नतीजे सामने आए हैं. यहां आरएलपी और बीजेपी उम्मीदवारों को 0 वोट मिले हैं. जानिए खुद वोट देने के बावजूद शून्य वोट मिलने की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव में प्रत्याशी को मिला 0 वोट
Rajasthan Nikay Election Results: राजस्थान में हाल ही में 309 शहरी निकायों के 10,000 से ज्यादा वार्डों के नतीजे घोषित हुए हैं. इन चुनावों में जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. प्रदेश के बालोतरा जिले और गंगापुर सिटी में प्रत्याशियों को 'शून्य' यानी 0 वोट मिले हैं, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम (EVM) पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.
