राजस्थान NSUI में बवाल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को नोटिस, पद से हटाने की चेतावनी, वजह आई सामने!
राजस्थान NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को बिना अनुमति नियुक्तियां करने पर कारण बताओ नोटिस मिला है. राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश यादव ने उनसे 2 दिन में जवाब मांगा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें पद से हटाया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

vinod jakhar
राजस्थान की छात्र राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जाखड़ पर बिना अनुमति के नियुक्तियां करने का आरोप है. संगठन ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्हें पद से हटाया जा सकता है.