राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले OBC आबादी के आंकड़ों पर घमासान, जानिए भजनलाल सरकार के दावों का पूरा ब्योरा
राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले OBC आबादी के नए आंकड़ों को लेकर विवाद छिड़ गया है, जहां जनाधार डेटा के आधार पर OBC आबादी 52% से घटकर 43% बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

OBC आबादी का गणित बदल गया
राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावों में देरी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC Commission) के नए आंकड़ों ने राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है.
