Rajasthan Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन! कांग्रेस को मिल रही बढ़त, देखें लेटेस्ट पोल

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को एक महीने से भी कम वक्त बचा है. सोमवार 30 अक्टूबर से नामाकंन शुरू हो रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहा हैं. इसी बीच भाजपा ने अभी तक अपने 124 उम्मीदवार और कांग्रेस ने 95 […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन! कांग्रेस को मिल रही बढ़त, देखें लेटेस्ट पोल
Rajasthan Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन! कांग्रेस को मिल रही बढ़त, देखें लेटेस्ट पोल
Google CTA

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को एक महीने से भी कम वक्त बचा है. सोमवार 30 अक्टूबर से नामाकंन शुरू हो रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहा हैं. इसी बीच भाजपा ने अभी तक अपने 124 उम्मीदवार और कांग्रेस ने 95 उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं चुनावों तैयारियों के बीच कई ओपिनियन पोल भी सामने आ रहे हैं, जिनमें कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. हर पार्टी अपनी जीत को दावा कर रही है. लेकिन शनिवार रात आए एक सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई दी.

पॉलिटिकल क्रिटिक (Political Critic Survey) द्वारा किए गए सर्व में बीजेपी की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. ट्वीटर पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार इस पोल में बीजेपी को मात्र 70 से 80 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं इस सर्वे में कांग्रेस बहुमत के पास दिख रही है. इस सर्व में कांग्रेस को 100 से 110 सीटें मिलने का दावा किया गया है.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल में बीजेपी आगे

वहीं शुक्रवार को इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में नतीजे अलग आए. इस सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. पोल के मुताबिक बीजेपी को 200 सीटों में 125 सीटें मिल रही है. वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर सिमट रही है. कांग्रेस बहुमत से 23 सीटें दूर दिखाई दे रही है. वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें मिल रही है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में प्रदेश की सभी जातियों को लेकर भी सर्वे किया गया है. जिनमें मीणा, राजपूत, जाट, बनिया और ओबीसी बीजेपी के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस सर्वे में कांग्रेस को माली, भील, गुर्जर और जाटव वोटर्स का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है.

कितने सच साबित होते हैं पोल, 3 दिसंबर को चलेगा पता

प्रदेश में चुनाव से पहले कई तरह के ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं, जिसमें कभी कांग्रेस को तो कभी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि अभी तक पार्टियों ने अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी नहीं की है. ऐसे में ये ओपिनियन कितने सटीक बैठते हैं, यह तो 3 दिसंबर को पता चलेगा.