'1 किलो सोना दो या जेल जाओ', पाली में पुलिस की धमकी से डरे दो भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, चेन्नई वाला एंगल आया सामने

Rajasthan Pali case: राजस्थान के पाली जिले में पुलिस की कथित प्रताड़ना से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां '1 किलो सोना दो या जेल जाओ' की धमकी से डरे दो सगे भाइयों ने जहर खा लिया. चेन्नई चोरी केस से जुड़े इस मामले में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Pali case
Rajasthan Pali case
google news

राजस्थान के पाली जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस की कथित प्रताड़ना और झूठे मामले में फंसाने की धमकी ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. चेन्नई में हुई एक चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के बाद दो सगे भाइयों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक कांड में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई अपने भाई का आखिरी वॉइस मैसेज सुनकर सदमे में आ गया और उसने भी मौत को गले लगाने की कोशिश की. वर्तमान में वह जोधपुर के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है.