Rajasthan Panchayat Election 2026: मार्च में होंगे ग्राम पंचायत चुनाव, कलेक्टर्स को चुनाव आयोग ने जारी किए ये विशेष निर्देश
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में मार्च 2026 में पंचायत चुनाव होने की संभावना है. राज्य निर्वाचन आयोग ने 25 फरवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. 1 जनवरी 2026 को 18 साल पूरे करने वाले युवा भी वोट दे सकेंगे.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Panchayat Chunav
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. ऐसे में संकेत हैं कि मार्च 2026 में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराए जा सकते हैं.