राजस्थान में पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, जानिए अब आगे क्या होगा
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 से पहले आरक्षण लॉटरी की नई तारीख तय हो गई है. 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय होगा. 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी होगी. इसके बाद पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

rajasthan panchayat election 2026
राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर फिर हलचल बढ़ गई है. चुनाव से पहले सीटों का आरक्षण तय होना है. सरकार ने आरक्षण लॉटरी की नई तारीख जारी कर दी है. अब 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की सीटों का आरक्षण तय होगा. इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच की सीटों की लॉटरी निकाली जाएगी. इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश भेज दिए हैं.
