Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, मंत्री जोगाराम पटेल ने तारीख बताई! जानें कब होगा मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है. मंत्री जोगाराम पटेल के अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. सरकार ने संकेत दिया है कि पंचायत चुनाव 15 अप्रैल के आसपास कराए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Panchayat Election 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026
google news

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि पंचायत चुनाव अप्रैल महीने में कराए जा सकते हैं. जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.