राजस्थान में कब होंगे पंचायत चुनाव? भजनलाल सरकार ने हाईकोर्ट को दी पूरी जानकारी
Rajasthan Panchayat Chunav Date 2025: भजनलाल सरकार ने हाईकोर्ट में यह बात साफ कर दी है. राज्य में 6 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव का इंतजार अब लंबा हो सकता है. इस संबंध में सरकार ने हाईकोर्ट में अतिरिक्त शपथपत्र दाखिल किया.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Panchayat Chunav
Rajasthan Panchayat Chunav Date 2025: राजस्थान में ग्राम पंचायतों के चुनाव जून से पहले नहीं होंगे. सरकार ने हाईकोर्ट में यह बात साफ कर दी है. राज्य में 6 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव का इंतजार अब लंबा हो सकता है. इस संबंध में सरकार ने हाईकोर्ट में अतिरिक्त शपथपत्र दाखिल किया. इसमें बताया गया कि पंचायतों और नगरपालिकाओं के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए मार्च में अधिसूचना जारी की गई थी. यह काम मई-जून तक पूरा होगा. इसके बाद ही चुनाव की तारीखें (Rajasthan Panchayat Election Date) तय की जाएंगी.