Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? सामने आया बड़ा संकेत
राजस्थान में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंचायत और शहरी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. ओबीसी सर्वे जारी है और अब तक 25 लाख परिवारों का डेटा जुटाया जा चुका है. चुनाव आयोग छह चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. आरक्षण का डेटा मिलते ही कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Panchayat Election 2026
राजस्थान में अटके हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई है. राजस्थान हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग और सरकारी महकमे पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गए हैं. बीते 17 जुलाई को राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायती राज विभाग, स्वायत्त शासन विभाग (DLB) और ओबीसी आयोग के बड़े अधिकारियों के बीच मैराथन बैठकें हुईं. हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए जहां निर्वाचन आयोग ने चुनावी खाका खींचना शुरू कर दिया है, वहीं कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने के लिए भी मंथन जारी है.
