राजस्थान पेपर लीक: एक परीक्षा और 500 करोड़ का खेल! क्या पैसे के दम पर बिक रही हैं सरकारी नौकरियां?
Rajasthan paper leak case: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा पेपर लीक और भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है. एक परीक्षा के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध खेल का दावा किया जा रहा है, जिसमें नेता, अफसर, पेपर माफिया और कोचिंग माफिया तक की मिलीभगत बताई जा रही है. कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष के बयान ने भी विवाद बढ़ा दिया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

राजस्थान पेपर लीक
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का एक और बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक भर्ती परीक्षा और उसके पीछे करीब 500 करोड़ रुपये के काले साम्राज्य का दावा किया जा रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन गंभीर आरोपों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष की अनिश्चित टिप्पणी ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है.