RPSC Paper Leak: 60 लाख की डील और 'ऊपर' तक पैसा... बाबूलाल कटारा गिरफ्तारी के बाद अब SOG ने किया ये बड़ा खुलासा

RPSC Paper Leak Scam: राजस्थान पेपर लीक मामले में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा की चौथी गिरफ्तारी ने हड़कंप मचा दिया है. एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने खुलासा किया कि कैसे 60 लाख रुपये और भांजे को पास कराने की 'गारंटी' पर पेपर लीक हुआ. क्या इसमें कोई बड़ा नेता भी शामिल है? जानिए एसओजी की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

RPSC Paper Leak Scam
RPSC Paper Leak Scam
google news

Rajasthan Paper Leak News : राजस्थान में पेपर लीक (Paper Leak) के काले साम्राज्य की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरपीएससी (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) विशाल बंसल ने इस पूरे मामले पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.