Rajasthan: PMO ने सीएम गहलोत को दिया जवाब, कहा- कार्यक्रम में आपका हार्दिक स्वागत है

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम गहलोत और पीएमओ (PMO) के बीच चल रहे ट्वीट चर्चाओं में हैं. आज सुबह सीएम गहलोत ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम से अपना संबोधन हटाने का आरोप लगाया. जिसके बाद अब पीएमओ की ओर से ट्वीट […]

ADVERTISEMENT

आज सुबह सीएम गहलोत ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम से अपना संबोधन हटाने
आज सुबह सीएम गहलोत ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम से अपना संबोधन हटाने
Google CTA

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम गहलोत और पीएमओ (PMO) के बीच चल रहे ट्वीट चर्चाओं में हैं. आज सुबह सीएम गहलोत ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम से अपना संबोधन हटाने का आरोप लगाया. जिसके बाद अब पीएमओ की ओर से ट्वीट कर इसका जवाब दिया गया है. पीएमओ ने सीएम गहलोत को कार्यक्रम में इनवाइट करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है.

पीएमओ ने सीएम गहलोत के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा “श्री @ashokgehlot51 जी, प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है. लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएम के पिछली यात्राओं में भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है. आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है, विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम है. हाल ही में आपको लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा”.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी थी जानकारी  

सीएम गहलोत ने आज सुबह पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले एक ट्वीट कर पीएमओ पर आरोप लगाया था. उनका भाषणा हटा दिया गया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं”. इसके अलावा सीएम ने 5 प्वाइंट के माध्यम से अपनी मांग भी रखी है.

डोटासरा ने भी कहा पीएम रखे बड़ा दिल

पीएम के राजस्थान दौरे पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं प्रधान मंत्री का स्वागत करता हूं. पीएम अशोक गहलोत को जी को वरिष्ठ बताते हैं, दोस्त बताते हैं. ऐसे मुख्य मंत्री के भाषण को रोकना फेडरल सिस्टम को शोभा नहीं देता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेडरल सिस्टम को मजबूत करना चाहिए. पीएम को अपना दिल बड़ा रखना चाहिए. योजनाएं केंद्र और राज्य दोनों मिलकर लागू करते हैं.