प्रेग्नेंट IPS पत्नी की जगह अब पति संभालेंगे कमान, राजस्थान पुलिस का ये तबादला बना चर्चा का विषय

राजस्थान में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में एक अनोखा मामला सामने आया है. जोधपुर ग्रामीण एसपी रहीं प्रेग्नेंट आईपीएस पी.डी. नित्या का ट्रांसफर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में कर दिया गया है. अब उनकी जगह उनके पति आईपीएस पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के नए एसपी के रूप में कमान संभालेंगे.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
Google CTA

राजस्थान में हाल ही में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. इनमें एक ट्रांसफर सबसे ज्यादा चर्चा में है. जोधपुर ग्रामीण की एसपी पी.डी. नित्या का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह अब उनके पति आईपीएस पंकज यादव जिले के नए एसपी होंगे.