अशोक गहलोत-सचिन पायलट की सुलह, वसुंधरा राजे के हाथ खाली, 2026 राजस्थान के लिए क्या लाएगा !
Rajasthan News: 2026 राजस्थान की राजनीति के लिए निर्णायक साल साबित होने वाला है, जहां भजन लाल शर्मा सत्ता संभाले रखने की कोशिश में हैं तो कांग्रेस गहलोत-पायलट की खींचतान से जूझ रही है. निकाय और पंचायत चुनाव यह तय करेंगे कि वसुंधरा राजे, सचिन पायलट और उभरते नेता 2028 की जंग में कितने मजबूत होकर उतरते हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के नेताओं के लिए कैसा रहा 2025
साल 2025 ने राजस्थान की राजनीति को अच्छे-खासे झटके दिए. कहीं सत्ता बचाने की जंग चली तो कहीं दिग्गज नेता अपने ही घर में उलझे रहे. अब 2026 पर सबकी नजर है, क्योंकि इसी साल निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं और यही चुनाव 2028 के विधानसभा रण की पटकथा भी लिखेंगे.