"मैदान में आओ, पायलट-जुली सब तैयार हैं": बीजेपी पर भड़के दौसा विधायक DC Bairwa, पंचायत चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने बीजेपी सरकार को विकास के मुद्दों पर घेरा. सचिन पायलट और टीकाराम जुली का जिक्र करते हुए चुनाव की चुनौती दी. जानिए राजस्थान की राजनीति और पंचायत चुनाव पर उनका बड़ा बयान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बीजेपी पर भड़के कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा.
google news

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है. दौसा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा (DC Bairwa) ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. सुबह के समय योगाभ्यास के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए बैरवा ने सरकार को विकास के असली मुद्दों पर डिबेट करने की चुनौती दी.