Rajasthan Politics: राजस्थान में BJP के खराब प्रदर्शन के बाद राजनीतिक उठापटक शुरू, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिए इस्तीफे के संकेत

Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद राजनीतिक उठापटक भी तेज हो गई है. प्रदेश के  कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद राजनीतिक उठापटक भी तेज हो गई है. प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट कर लिखा- ‘रघुकुल रीति सदा चलि आई. प्राण जाई पर बचन न जाई.’ उन्होंने एक दिन पहले ही कहा था कि पीएम ने जो सात सीटों की जिम्मेदारी दी है,उनमें से एक भी सीट भाजपा हारी तो इस्तीफा दे दूंगा.'